मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के 67वां मैच में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेडे क्रिकेट स्टेडियम मुंबई में खेला गया।
मुंबई टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसमें लखनऊ ने मुंबई को 18 रन से शिकस्त दिया।
इस जीत से लखनऊ सुपर जायंट्स पहले पॉइंट्स टेबल में 12 अंको के साथ 7वां स्थान पर जो अब इस जीत के बाद 14 अंक लेकर 6वें पायदान पर आ गया है।
लखनऊ सुपर जायंट्स बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट की नुकसान पर 214 रनों का स्कोर खड़ा किया।
जिसमें सबसे अधिक रन निकोलस पूरन 29 गेंदो में 5 चौके और 8 छक्के जड़कर 75 रन, केएल राहुल 41 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के मारकर 55 रन, स्टोइनिस 22 गेंद में 5 चौके मारकर 28 रन, आयुष बडोनी 10 गेंद में 1 चौका और 2 छक्के मारकर 22 रन, क्रुणाल पंड्या 7 गेंद में 1 चौका औप 1 छक्का मारकर 12 रन, दीपक हुड्डा 9 गेंद में 1 चौका मारकर 11 रन इसके साथ ही 11 अतिरिक्त रन मिले।
तो वहीं अरशद खान और देवदत्त पडिक्कल बिना खाता खोले ही आउट होकर पबेलियन लौट गये। लखनऊ सुपर जायंट्स 214 रन का स्कोर खड़ा किया।
तो मुंबई इंडियंस की टीम 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन ही बना पाया और ये मैच हार गये।
जिसमें सबसे अधिक रन रोहित शर्मा 38 गेंद में 10 चौके और 3 छक्के की बारिश कर 68 रन, नमन धीर 28 गेंद में 4 चौके और 5 छक्के जड़कर 62 रन, डेवाल्ड ब्रेविस 20 गेंद में 1 चौका और 2 छक्का मारकर 23 रन, हार्दिक पांड्या 13 गेंद में 1 चौका और 1 छक्का मारकर 16 रन, ईशान किशन 15 गेंद में 1 चौका लगाकर 14 रन, नेहल वढेरा और नेहल वढेरा 1-1 रन, इसके साथ ही 11 अतिरिक्त रन मिले।
तो वहीं सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले ही आउट होकर पबेलियन लौट गये।
जीत की लक्ष्य को ओर आगे बढ़ते हुए 20 ओवर में 196 रन ही बना पाएं और जीत से 18 रन से चुक गये।
जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि फिलहाल अभी पॉइंट्स टेबल में लखनऊ इससे पहले 12 अंको के साथ 7वां स्थान पर जो अब इस जीत के बाद 14 अंक लेकर 6वें पायदान पर आ गया है। तो वहीं मुंबई 8 अंको के साथ सबसे निचले पायदान पर है।
इसे भी पढ़ें



















