कहा- श्रीनिवासन ने ऑक्शन भी फिक्स किया
लंदन, एजेंसियां। IPL के फाउंडर ललित मोदी ने एक पॉडकास्ट में कहा है कि टूर्नामेंट में अंपायर फिक्सिंग हुआ करती थी।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मालिक एन श्रीनिवासन तो CSK के मैचों में चेन्नई के अंपायर ही लगाते थे। यहां तक कि उन्होंने इंग्लैंड के एंड्रूय फ्लिंटॉफ को खरीदने के लिए ऑक्शन तक फिक्स कर दिया था।
सुष्मिता सेन को डेट कर चुके IPL फाउंडरः
मोदी ने यूट्यूबर राज शमानी के साथ पॉडकास्ट में इस बात का खुलासा किया। मोदी ने 2010 में भारत छोड़ दिया था, उन्होंने कहा कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जान से मारने की धमकी मिलने के कारण उन्होंने देश छोड़ा था।
हालांकि, इसी दौरान उन पर BCCI ने 253 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया था। जुलाई 2022 में मोदी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के डेट करने की बात भी सामने आई थी।
फ्लिंटॉफ के लिए आक्सन सेट हुआः
फ्लिंटॉफ का चेन्नई में जाना तय था राज शमानी ने यू्ट्यूब पर ललित मोदी के साथ वीडियो पॉडकास्ट रिलीज किया।
इसमें मोदी ने कहा कि 2009 IPL से पहले ऑक्शन में इंग्लैंड के ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने अपना नाम रजिस्टर कराया। तब CSK के मालिक और BCCI सेक्रेटरी एन श्रीनिवासन ने कहा कि फ्लिंटॉफ उनकी टीम में ही जाना चाहिए।
मोदी ने फिर बाकी टीमों से कह दिया कि ऑक्शन में वह फ्लिंटॉफ के लिए बोली न लगाए। ऑक्शन में ऐसा ही हुआ और फ्लिंटॉफ को CSK ने 1.55 मिलियन डॉलर में खरीद लिया। तब ऑक्शन में बोली डॉलर से लगाई जाती थी।
इसे भी पढ़ें









