रोमांचक मुकाबले में कोलकाता ने हैदराबाद को 4 रन से हराया

1 Min Read

कोलकाता। आईपीएल 2024 का तीसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने हैदराबाद को चार रन से हरा दिया।

आईपीएल 2024 के तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की चार रन से जीत हुई। शनिवार को खेले गए मुकाबले में टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 208 रन बनाए।

इसके जवाब में पैट कमिंस की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 204 रन बना सकी। कोलकाता ने इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरूआत जीत के साथ की। अब टीम का सामना 29 मार्च को आरसीबी से बेंगलुरू में होगा।

आगे भी पढ़ें

टी-20 में 12000 रन बनानेवाले पहले भरातीय बनें कोहली

Share This Article
Exit mobile version