कानपुर टेस्टः स्टेडियम में बांग्लादेशी फैन से मारपीट [Kanpur Test: Bangladeshi fan assaulted in the stadium]

2 Min Read

जर्जर बिल्डिंग पर झंडा लेकर चढ़ा था, कहा- मुझे पब्लिक ने मारा

कानपुर, एजेंसियां। कानपुर में शुक्रवार को भारत- बांग्लादेश टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेशी सुपर फैन टाइगर रॉबी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

रॉबी स्टेडियम की जर्जर बिल्डिंग पर बांग्लादेशी झंडा लहराने के लिए चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्हें पुलिस ने रोक दिया।

इस दौरान उनकी पुलिस और भारतीय फैन्स के साथ झड़प भी हुई। रॉबी ने आरोप लगाया, मुझे मुक्कों से पीटा गया। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावे किए जा रहे हैं कि गर्मी और उमस की वजह से उन्हें डिहाइड्रेशन हुआ। इससे उनकी तबीयत खराब हो गई।

विहिप ने स्टेडियम के बाहर किया प्रदर्शन

इससे पहले, बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के समय हिंदुओं के साथ मारपीट को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने स्टेडियम के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी।

बख्तरबंद गाड़ियों के साथ ATS के कमांडो तैनात किए गए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 3 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं।

इसे भी पढ़ें

कानपुर टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश 107/3, बारिश के कारण 35 ओवर ही फेंके गए

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं