कानपुर, एजेंसियां। भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। मंगलवार को मैच का आखिरी दिन है और पहला सेशन जारी है।
बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 134 रन बना लिए हैं। टीम की बढ़त 82 रन हो गई है। मुश्फिकुर रहीम और खालिद अहमद क्रीज पर हैं।
तैजुल इस्लाम (शून्य) को जसप्रीत बुमराह ने LBW कर दिया। उन्होंने मेहदी हसन मिराज (9 रन) का भी विकेट लिया।
रवींद्र जडेजा ने शाकिब अल हसन (शून्य), लिटन दास (1 रन) और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (19 रन) के विकेट लिया।
शादमान इस्लाम (50 रन) को आकाश दीप ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। रविचंद्रन अश्विन ने मोमिनुल हक (2 रन), जाकिर हसन (10 रन) और नाइट वॉचमैन हसन महमूद (4 रन) को पवेलियन भेजा।
पहली पारी में भारत को बढ़तः
इससे पहले, सोमवार को मुकाबले के चौथे दिन भारत ने बांग्लादेश की पहली पारी को 233 रन पर समेटा। फिर 34.4 ओवर में 9 विकेट पर 285 रन बना डाले और बांग्लादेश के दो विकेट भी निकाल लिए थे।
बारिश के कारण तीसरे और दूसरे दिन का खेल रद्द करना पड़ा था, जबकि पहले दिन सिर्फ 35 ओवर ही डाले जा सके थे।
इसे भी पढ़ें
भारत-बांग्लादेश दूसरा टेस्ट, चौथा दिन: बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा
