जेके टायर नोविस कप 2024 शुरू [JK Tyre Novice Cup 2024 begins]

1 Min Read

चेन्नई, एजेंसियां। मोटरस्पोर्ट टूर्नामेंट ‘जेके टायर नोविस कप 2024’ शुरू हो गया है। यह रेस कॉम्पिटीशन तमिलनाडु के चेट्टीपलायम के कारी मोटर स्पीडवे सर्किट में हो रहा है। टूर्नामेंट जेके टायर नोविस कप 2024 का चैंपियन शनिवार, 21 दिसंबर को मिल जाएगा।

7 टीम ले रही हिस्साः

जेके टायर नोविस कप में सात टीमें हिस्सा लेंगी। सात टीमों के 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। इसमें कई बड़े रेसर जैसे- बेंगलुरु के नेशनल रेसिंग चैंपियन रूहान अल्वा, फॉर्मूला LGB4 में जेके टायर नेशनल रेसिंग चैंपियनशिप के मौजूदा चैंपियन तिजिल राव, जो बेंगलुरु से ही हैं, आमिर सईद (कोट्टायम), विश्वास विजयराज, अर्जुन नायर और नाथन हिस्सा लेंगे।

कारी मोटर स्पीडवे फॉर्मूला थ्री ऑटो रेसिंग सर्किट या रेस ट्रैक है। ये चेट्टीपलायम, तमिलनाडु में बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें

तमिलनाडु के CM बोले- तूफान फेंगल से 12 मौतें हुईं

Share This Article
Exit mobile version