गुजरात टाइटंस ने मियांदाद का रिकॉर्ड तोड़ने वाले कुशाग्र को लिया और मुंबई इंडियंस में रॉबिन मिंज
रांची। IPL के मेगा ऑक्शन में रविवार को झारखंड के तीन खिलाड़ियों पर भी बोली लगी। इसमें ईशान किशन, कुमार कुशाग्र और रॉबिन मिंज शामिल हैं। जमशेदपुर के 20 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को आईपीएल ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने 65 लाख रुपए में खरीदा है।
पाकिस्तानी बल्लेबाज जावेद मियांदाद का रिकॉर्ड तोड़ने वाले कुशाग्र का बेस प्राइस 30 लाख रुपए था। पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल ने कुमार कुशाग्र को 7.2 करोड़ रुपए की मोटी रकम देकर खरीदा था।
आइपीएल के पहले आदिवासी खिलाड़ी राबिनः
वहीं, रांची के आदिवासी खिलाड़ी रॉबिन मिंज को मुंबई इंडियंस की टीम ने 65 लाख रुपए में खरीदा है। पिछले सीजन में रॉबिन मेंस को गुजरात टाइटंस 3.6 करोड़ रुपए में कॉन्ट्रैक्ट किया था। गुमला के रॉबिन मिंज का परिवार रांची के नामकुम में रहता है।
ईशान किशन बिहार के रहने वाले हैं पर वो झारखंड से खेलते हैं। उन्हें हैदराबाद की टीम ने 11.25 करोड़ रु. में खरीदा है।
इसे भी पढ़ें
IPL 2025 मेगा ऑक्शन के लिए भारत का पूर्व अंडर 19 कप्तान बन गया विदेशी खिलाड़ी, जानें कारण








