झारखंड की बेटियां सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

2 Min Read

पुणे। सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में झारखंड ने मिजोरम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

क्वार्टफाइनल मुकाबले में झारखंड के लिए संगीता कुमारी और दीपिका सोरेंग ने 1-1 गोल किया। स्टार खिलाड़ी सलीमा टेटे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बता दें कि 13 मार्च को महाराष्ट्र के पुणे में शुरू हुई इस प्रतियोगिता का समापन 23 मार्च को होगा।

इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही झारखंड की टीम में ओलंपियन निकी प्रधान और सलीमा टेटे के अलावा पिछले साल रांची में आयोजित एशियन चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया की अहम सदस्य रहीं संगीता कुमारी भी शामिल हैं।

मुख्य कोच, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुमराय टेटे और सहायक कोच रेणुका सोरेंग की निगरानी में इस टीम में सोनल मिंज, अंशु लकड़ा, रोपनी कुमारी, रीमा बाखला, पुनीता मिंज, दीप्ति टोप्पो, रेशमा सोरेंग, दीप्ति कुल्लू, महिमा टेटे, सुप्रिया मुंडू, दीपिका सोरेंग, निक्की कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, प्रमोदनी लकड़ा, किरण बाड़ा जैसी प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल हैं।

झारखंड टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित हॉकी झारखंड, हॉकी सिमडेगा, खेलकूद विभाग झारखंड सरकार और रांची रेलवे के पदाधिकारियों ने बधाई और अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी है।

इसे भी पढ़ें

विदेश जाने के लिए छात्रा ने ही खुद रची थी अपनी अपहरण की साजिश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं