वनडे में दूसरी बार आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराया, तीसरा वनडे 69 रन से जीता [Ireland defeated South Africa for the second time in ODI, won the third ODI by 69 runs]

2 Min Read

पॉल स्टर्लिंग ने 88 रन की पारी खेली

अबू धाबी, एजेंसियां। साउथ अफ्रीका और आयरलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 69 रन से हरा दिया।

कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने 92 गेंदों में 88 रन बनाए। जबकि ग्राहम ह्यूम और क्रेग यंग ने तीन-तीन विकेट लिए। वनडे इतिहास में ये दूसरी बार है जब आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराया है।

साउथ अफ्रीका जीत चुका है सीरीज

साउथ अफ्रीका ने पहले ही तीन वनडे मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मैच जीत कर सीरीज अपने नाम कर ली थी। इससे पहले 2 टी-20 की सीरीज 1-1 की बराबरी पर थी।

अबूधाबी में खेले गए मैच में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 284 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका 215 रन ही बना सकी।

आयरलैंड को मिली अच्छी शुरुआत

पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी आयरलैंड को ओपनर पॉल स्टर्लिंग और एंडी बालबर्नी ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 140 गेंदों पर 101 रन बनाए।

स्पिनर ट्रिस्टन स्टब्स ने साउथ अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने 24वें ओवर की दूसरी बॉल पर ओपनर एंडी बालबर्नी को लिजाद विलियम्स के हाथों कैच करा कर पवेलियन भेजा। बालबर्नी ने 73 गेंदों का सामना कर 45 रन बनाए।

कप्तान ने भी की शानदार बल्लेबाजी

बालबर्नी के आउट होने के बाद कप्तान स्टर्लिंग ने कर्टिस कैंपर के साथ भी अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 53 गेंदों पर 58 रन की पार्टनरशिप हुई।

कैंपर ने 36 गेंदों पर 34 रन बनाए। कैंपर के आउट होने के बाद पॉल स्टर्लिंग भी जल्दी आउट हो गए। उन्होंने 92 गेंदों का सामना कर 88 रन बनाए।

इसे भी पढ़ें

अफगानिस्तान ने पहली बार साउथ अफ्रीका से जीती सीरीज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं