IPL-आज होगा दो रायल्स का मुकाबला

2 Min Read

जयपरु, एजेंसियां। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन का 19वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा।

मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

जयपुर में पिछले साल जब दोनों टीमें भिड़ी थीं तो होम टीम 59 रन पर ऑलआउट हो गई थी। राजस्थान ने इस सीजन तीनों मैच जीते हैं। दूसरी ओर बेंगलुरु को 4 में से 3 मुकाबलों में हार मिली है।

राजस्थान और बेंगलुरु के बीच IPL में 30 मैच खेले गए। 12 में राजस्थान और 15 में बेंगलुरु को जीत मिली। दोनों के बीच 3 मैच बेनतीजा भी रहे। जयपुर में दोनों टीमों के बीच 8 मैच खेले गए, दोनों को 4-4 में जीत मिलीं।

पिछले साल दोनों के बीच जयपुर में लीग स्टेज का 59वां मैच खेला गया था। RCB ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 171 रन बनाए थे। राजस्थान की टीम 59 रन ही बनाकर ऑलआउट हो गई थी।

राजस्थान ने सीजन की शुरुआत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हराकर की थी। दूसरे मुकाबले में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 12 रन और तीसरे मैच में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) को 6 विकेट से मात दी।

मिडिल ऑर्डर बैटर रियान पराग इस सीजन टीम के टॉप और लीग के दूसरे टॉप स्कोरर हैं। उनसे आगे विराट कोहली (203 रन) हैं। पराग ने 3 मैचों में 181 रन बनाए हैं। इनमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं।

दिल्ली के खिलाफ नाबाद 84 रन की पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके हैं।

इसे भी पढ़ें

इजराइल एक बार फिर पार के लिए तैयार, सैनिकों की छुट्टियां रद्द

Share This Article
Exit mobile version