IPL की रिटेंशन लिस्ट: धोनी बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी रिटेन [IPL retention list: Dhoni retained as an uncapped player]

1 Min Read

मुंबई ने बुमराह समेत 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया

मुंबई, एजेंसियां। IPL के मेगा ऑक्शन-2024 के लिए सभी 10 टीमों ने प्लेयर्स के रिटेंशन की लिस्ट जारी कर दी है। 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स 5 प्लेयर्स को रिटेन की है, इनमें पूर्व कप्तान एमएस धोनी बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी खेलेंगे।

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया है और अब वो ऑक्शन में उतरेंगे। पंत 2016 से दिल्ली के साथ थे और 2022 में वह इस फ्रेंचाइजी के कप्तान भी बन गए थे।

गुजरात ने गिल समेत 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया:

लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने कप्तान श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया है। इसमें हेनरिक क्लासन सबसे महंगे रिटेन हुए।

उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 23 करोड़ में अपनी टीम में बनाए रखा। वहीं, मुंबई ने बुमराह समेत 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

इसे भी पढ़ें

IPL मेगा ऑक्शन- रोहित को रिटेन कर सकती है मुंबई, LSG में केएल राहुल पर फैसला बाकी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं