Latest NewsIPL owners angry at BCCI: BCCI को IPL टीम मालिक का कड़ा संदेश, साउथ अफ्रीका से हार के बाद भड़का गुस्सा

IPL owners angry at BCCI: BCCI को IPL टीम मालिक का कड़ा संदेश, साउथ अफ्रीका से हार के बाद भड़का गुस्सा

IPL owners angry at BCCI:

केपटाउन, एजेंसियां। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की 0-2 से टेस्ट सीरीज हार और गुवाहाटी में मिली 408 रनों की शर्मनाक शिकस्त ने भारतीय क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। इस हार के बाद न सिर्फ फैंस बल्कि क्रिकेट से जुड़े बड़े नाम भी टीम की तैयारी, चयन नीति और कोचिंग संरचना पर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने BCCI को सीधा और सख्त संदेश दिया है।

स्पेशलिस्ट रेड-बॉल कोच की मांग:

पार्थ जिंदल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि भारत की यह हार बताती है कि टीम को टेस्ट क्रिकेट के लिए एक स्पेशलिस्ट रेड-बॉल कोच की तत्काल जरूरत है। उन्होंने कहा कि घरेलू मैदान पर इतने बड़े अंतर से मिली हार बेहद शर्मनाक है और यह टीम की तैयारी की कमजोरी को उजागर करती है।जिंदल ने कहा, “जब रेड-बॉल स्पेशलिस्ट को मौका नहीं देंगे, तो यही होगा। टीम में टेस्ट फॉर्मेट की असली ताकत नजर ही नहीं आ रही है। भारत को तुरंत टेस्ट टीम के लिए अलग कोच नियुक्त करना चाहिए।”उनकी टिप्पणी इस बात का संकेत देती है कि IPL फ्रेंचाइजी मालिक भी अब भारतीय टीम की टेस्ट संरचना को लेकर चिंतित हैं।

गंभीर ने पंत पर साधा निशाना, लेकिन किसी एक खिलाड़ी को दोष नहीं:

मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि किसी एक खिलाड़ी को दोष देना उचित नहीं। हालांकि उनके बयान से साफ था कि वे ऋषभ पंत के लापरवाह शॉट से बेहद नाराज हैं।भारत 95/1 की मजबूत स्थिति में था, लेकिन मार्को यानसन के तेज स्पेल के बाद टीम 122/7 पर सिमट गई। इसी दौरान पंत ने भी एक “गैलरी को खुश करने वाला शॉट” खेलकर अपनी विकेट गंवा दी, जिससे मैच पूरी तरह दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में चला गया।

भारत की टेस्ट फॉर्म पर गंभीर सवाल:

एक साल में घर पर लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज हार पहले न्यूजीलैंड और अब दक्षिण अफ्रीका ने भारत की रेड-बॉल क्षमता पर बड़ा सवाल खड़ा किया है।
क्रिकेट विशेषज्ञों और पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि टीम को टेस्ट फॉर्मेट के लिए अलग चयन प्रणाली, स्पेशलिस्ट कोच और लंबी अवधि की ठोस रणनीति की जरूरत है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles