मुंबई, एजेंसियां। मुंबई इंडियंस आखिरकार जीत की राह पर लौट ही आयी है। मुबई ने इंडियन प्रीमियर लीग-2024 (IPL) में पहली जीत हासिल की है।
टीम ने मौजूदा सीजन के 20वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 29 रन से हराया।
वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 234 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन ही बना सकी।
मुंबई की पारी के आखिरी ओवर में 32 रन बने। रोमारियो शेफर्ड ने एनरिक नॉर्त्या की सभी 6 बॉल पर बाउंड्री जमाई।
इनमें 4 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। शेफर्ड ने 10 बॉल पर 39 और टिम डेविड ने 21 बॉल पर 45 रन बनाए।
दोनों ने 53 रन की नाबाद साझेदारी की। रोहित शर्मा ने 49 और ईशान किशन ने 42 रन बनाए।
कप्तान हार्दिक पंड्या ने 33 बॉल पर 39 रन बनाए। अक्षर पटेल ने दो विकेट लिए।
इसे भी पढ़ें








