IPL गवर्निंग काउंसिल की बैठक आज बेंगलुरु में, 5 प्लेयर्स रिटेंशन रूल का ऐलान संभव [IPL Governing Council meeting today in Bengaluru, announcement of 5 players retention rule possible]

1 Min Read

मेगा ऑक्शन की मेजबानी पर भी चर्चा

बेंगलुरु, एजेंसियां। इंडियन प्रीमियर लीग की मेगा नीलामी के लिए आज प्लेयर्स रिटेंशन रूल का ऐलान हो सकता है।

शनिवार को बेंगलुरु के फोर सीजन्स होटल में सुबह 11:30 बजे से बेंगलुरु में IPL की गवर्निंग काउंसिल की बैठक होनी है। इस बैठक में प्लेयर्स रिटेंशन पर चर्चा होगी।

क्रिकबज ने दावा किया है कि रिटेन होने वाले खिलाड़ियों की संख्या 2 से 6 हो सकती है। इसमें राइट टु मैच कार्ड भी शामिल है।

वेबसाइट ने सूत्र के हवाले से लिखा कि गवर्निंग काउंसिल की बैठक का फैसला शुक्रवार शाम को लिया गया। इसके लिए सिर्फ काउंसिल में शामिल मेंबर्स को नोटिस भेजा गया।

मेगा ऑक्शन के वेन्यू पर भी चर्चा

इस दौरान मेगा ऑक्शन की डेट और वेन्यू पर भी चर्चा होगी। यह नवंबर के अंत में गल्फ सिटी में हो सकता है।

यदि गवर्निंग काउंसिल से सहमति मिलती है तो सउदी अरब मेगा ऑक्शन की मेजबानी कर सकता है। रियाद मेजबानी की रेस में सबसे आगे है।

इसे भी पढ़ें

BCCI और IPL टीम मालिकों की बैठक में भिड़े शाहरुख और नेस वाडिया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं