IPL- दिल्ली ने फिर गुजरात को हराया

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। कप्तान ऋषभ पंत और अक्षर पटेल की फिफ्टी के सहारे दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2024 में गुजरात टाइटंस को दूसरी बार हराया।

टीम ने मौजूदा सीजन के 40वें मुकाबले में टाइटंस को 4 रन से मात दी। यह दिल्ली की सीजन में चौथी जीत है। इस जीत से दिल्ली 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के छठे नंबर पर आ गई है।

अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 225 रन बनाए।

गुजरात 20 ओवर में 8 विकेट पर 220 रन ही बना सकी। ऋषभ पंत प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पंत ने 43 बॉल पर 88 रनों की पारी खेली। इतना ही नहीं, दो कैच भी पकड़े।

इसे भी पढ़ें

रिलायंस का प्री टैक्स प्रॉफिट 1 लाख करोड़ रुपए के पार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं