IPL:
चेन्नई, एजेंसियां। इस सीजन एमएस धोनी की कप्तानी में पहला मैच खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 विकेट से हरा दिया। चेपॉक स्टेडियम में पहले खेलते हुए CSK ने 9 विकेट खोकर 103 रन बनाए। KKR ने 10.1 ओवर में 2 ही विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।
IPL:चेन्नई की लगातार पांचवीं हार:
IPL के 18वें सीजन में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का फॉर्म बेहद खराब चल रहा है। टीम को टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं हार मिली। 6 मैचों में महज 1 जीत लेकर टीम पॉइंट्स टेबल के 9वें नंबर पर है। कोलकाता 6 मैचों में तीसरी जीत से 6 पॉइंट्स लेकर टॉप-3 में पहुंच गई।
इसे भी पढ़ें
IPL का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाकर जीता SRH, चेन्नई ने मुंबई को 4 विकेट से हराया






