IPL ने विदेशी प्लेयर्स के पर कतरे, बिकने के बाद नहीं खेले तो 2 साल का बैन [IPL cracks down on foreign players, if they do not play after being sold, they will be banned for 2 years]

1 Min Read

₹18 करोड़ से ज्यादा कमा भी नहीं पाएंगे

मुंबई, एजेंसियां। BCCI ने शनिवार को IPL की नई रिटेंशन पॉलिसी लागू कर दी। पॉलिसी के नियमों में विदेशी प्लेयर्स को नुकसान पहुंचता नजर आ रहा है।

इसके तहत सभी विदेशी प्लेयर्स को मेगा ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन कराना ही होगा। अगर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया तो उन्हें बाद में होने वाले मिनी ऑक्शन में एंट्री नहीं मिलेगी।

वहीं किसी खिलाड़ी ने अगर ऑक्शन में बिकने के बाद टूर्नामेंट से नाम वापस लिया तो उन्हें अगले 2 सीजन के लिए बैन कर दिया जाएगा।

साथ ही विदेशी प्लेयर्स अब एक सीजन में 18 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा भी नहीं पाएंगे। पिछले मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क 24.75 करोड़ और पैट कमिंस 20.50 करोड़ रुपए में बिके थे।

इसे भी पढ़ें

IPL गवर्निंग काउंसिल की बैठक आज बेंगलुरु में, 5 प्लेयर्स रिटेंशन रूल का ऐलान संभव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं