चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग में आज चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा।
मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। 17वें सीजन के 22वें मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा।
चेन्नई का यह 17वें सीजन में पांचवां मैच रहेगा। टीम को 4 में से 2 मैच में जीत मिली है। दूसरी ओर कोलकाता का यह चौथा मैच रहेगा। टीम इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं हारी।
चेन्नई सुपरकिंग्स के मुस्तफिजुर रहमान आज का मैच खेलेंगे या नहीं यह अब तक तय नहीं है।
वह पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेले थे। मुस्तफिजुर अमेरिका में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप का वीजा बनवाने के लिए बांग्लादेश गए हैं।
IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक 29 मैच खेले गए। 18 में चेन्नई और 10 में कोलकाता को जीत मिली।
एक मुकाबला बेनतीजा रहा। खास बात यह कि कोलकाता ने 2012 में अपना पहला खिताब CSK को ही फाइनल में हराकर जीता था।
चेपॉक में दोनों के बीच 10 मैच हुए, 7 में चेन्नई और 3 में कोलकाता को जीत मिली।
इसे भी पढ़ें








