IPL ऑक्शन: दूसरे दिन सिर्फ भुवनेश्वर ₹10 करोड़ में बिके; बिहार के 13 साल के वैभव सबसे युवा खिलाड़ी [IPL auction: Only Bhuvneshwar sold for ₹10 crore on the second day; 13 year old Vaibhav is the youngest player of Bihar]

1 Min Read

जेद्दाह, एजेंसियां। भुवनेश्वर कुमार IPL 2025 ऑक्शन दूसरे दिन 10 करोड़ के पार जाने वाले पहले प्लेयर बने। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10.75 करोड़ में खरीदा।

13 साल के वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ में खरीदा। बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव ने 2 महीने पहले अंडर-19 टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी।

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को दूसरी बार में मुंबई इंडियंस ने 30 लाख के बेस प्राइस में खरीदा। पहली बार में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।

IPL ऑक्शन: सबसे ज्यादा खर्च का रिकॉर्ड

सऊदी अरब के जेद्दाह में हुए IPL ऑक्शन में सबसे ज्यादा रकम खर्च करने का रिकॉर्ड टूटा है।

10 फ्रेंचाइजी ने 182 खिलाड़ियों (62 विदेशी) पर 639.15 करोड़ रुपए खर्च किए। IPL 2022 के ऑक्शन में 551.70 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

इसे भी पढ़ें

IPL ऑक्शन में आज 493 प्लेयर्स पर बोली लगेगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं