IPL 2025: प्रियांश आर्या का 39 बॉल पर शतक, चेन्नई लगातार चौथा IPL मैच हारी, पंजाब ने 18 रन से हराया [Priyansh Arya scored a century in 39 balls, Chennai lost their fourth consecutive IPL match, Punjab defeated by 18 runs]

1 Min Read

IPL 2025:

चंडीगढ़, एजेंसियां। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को IPL 2025 में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। टीम को पंजाब किंग्स (PBKS) 18 रन से हराया। पंजाब को सीजन में तीसरी जीत मिली है। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को 220 रन चेज कर रही चेन्नई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन ही बना सकी। पंजाब के युवा बल्लेबाज प्रियांश ने महज 39 गेंदों पर शतक जड़ कर रिकॉर्ड बना दिया।

IPL 2025: मैच के हाईलाइट्स:

चेन्नई की तरफ से डेवोन कॉन्वे 49 बॉल पर 69 रन बनाकर रिटायर आउट हुए। एमएस धोनी ने 12 बॉल पर 27 रन बनाए। लॉकी फर्ग्यूसन को 2 विकेट मिले। पंजाब की ओर से प्रियांश आर्या ने 42 बॉल पर 103 रन बनाए। उन्होंने 39 बॉल पर शतक पूरा किया। प्रियांश के अलावा, शशांक सिंह 52 और मार्को यानसन 34 रन पर नाबाद रहे।

इसे भी पढ़ें

IPL 2025 में हैदराबाद की लगातार चौथी हार, गुजरात ने 7 विकेट से हराया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं