IPL 2025: हैदराबाद लगातार तीसरा IPL मैच हारी, कोलकाता ने 80 रन से हराया [Hyderabad lost their third consecutive IPL match, Kolkata defeated them by 80 runs ]

1 Min Read

IPL 2025: वैभव-वरुण को 3-3 विकेट

कोलकाता, एजेंसियां। सनराइजर्स हैदराबाद को IPL 2025 में लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी है। टीम को डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को 80 रन से हराया। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 201 रन का टारगेट चेज कर रही हैदराबाद की टीम 16.3 ओवर में 120 रन पर ऑलआउट हो गई। वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा ने 3-3 विकेट झटके।

IPL 2025: मैच के बाद पॉइंट्स टेबल:

कोलकाता को चार मैच में दूसरी जीत मिली है। टीम 4 अंक के साथ 5वें स्थान पर है। हैदराबाद ने चार में से 3 मैच गंवाए हैं। यह लगातार तीसरी हार है। टीम 10वें नंबर पर है।

इसे भी पढ़ें

मुंबई ने IPL 2025 में पहला मैच जीता, कोलकाता को 8 विकेट से हराया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं