IPL 2025: पंजाब ने IPL का सबसे छोटा स्कोर डिफेंड किया, कोलकाता को 111 रन नहीं बनाने दिए, 16 रन से मैच जीता [Punjab defended the lowest score in IPL, did not let Kolkata score 111 runs, won the match by 16 runs]

1 Min Read

IPL 2025:

चंडीगढ़, एजेंसियां। पंजाब किंग्स ने IPL इतिहास का सबसे छोटा स्कोर डिफेंड कर दिखाया। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब ने बैटिंग चुनी। टीम 111 रन ही बना सकी। जवाब में KKR 95 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पंजाब से युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लेकर मैच पलटा। मार्को यानसन ने 3 विकेट लिए। प्रभसिमरन सिंह ने 30 और प्रियांश आर्या ने 22 रन बनाए। कोलकाता से हर्षित राणा ने 3 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन को 2-2 विकेट मिले।

IPL 2025: 2009 में CSK ने सबसे छोटा स्कोर डिफेंड किया था:

पंजाब ने 111 रन डिफेंड किए, टीम ने IPL का सबसे छोटा स्कोर डिफेंड किया। उनसे पहले 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ ही 116 रन डिफेंड किए थे। तब पंजाब 92 रन ही बना सका था।

इसे भी पढ़ें

IPL: आईपीएल: दूसरे स्थान पर पहुंचा पंजाब किंग्स, केकेआर 10वें नंबर पर खिसका 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं