IPL 2025: पंजाब ने गुजरात को 11 रन से हराया [IPL 2025: Punjab beats Gujarat by 11 runs]

1 Min Read

कप्तान श्रेयस अय्यर शतक से चूके

अहमदाबाद, एजेंसियां। पंजाब किंग्स ने IPL के 5वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) को 11 रन से हरा दिया। गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 232 रन बनाए, लेकिन ये स्कोर जीत के लिए काफी नहीं रहा।

मैच के हाईलाइट्स:

पंजाब से श्रेयस ने 97 रन बनाए, उनके साथ शशांक सिंह ने 44 और प्रियांश आर्या ने 47 रन की पारी खेली। गुजरात से साई किशोर ने 3 विकेट लिए। साई सुदर्शन ने 74, जोस बटलर ने 54, शेरफन रदरफोर्ड ने 46 और कप्तान शुभमन गिल ने 33 रन बनाए।

इसे भी पढ़ें

IPL का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाकर जीता SRH, चेन्नई ने मुंबई को 4 विकेट से हराया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं