डेथ ओवर में टुक टुक खेले महेंद्र सिंह धोनी, नाम दर्ज हो गया आईपीएल 2025 के सबसे बदनाम रिकॉर्ड [Mahendra Singh Dhoni played Tuk Tuk in the death over, his name got recorded in the most infamous record of IPL 2025]

2 Min Read

IPL 2025:

चेन्नई, एजेंसियां। दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स का किला भेद दिया है। दिल्ली ने केएल राहुल की 77 रन की बेहतरीन पारी से चेन्नई को उसके ही मैदान में शनिवार को 25 रन से हराकर आईपीएल 2025 में जीत की हैट्रिक पूरी की।

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मध्य ओवरों में मैदान पर उतरे लेकिन उन्होंने वो जरूरी तेजी नहीं दिखाई जिसकी चेन्नई को जरूरत थी। धोनी के माता-पिता सहित पूरा परिवार स्टेडियम में मौजूद था लेकिन धोनी टीम को जीत की मंजिल तक नहीं पहुंचा सके।

IPL 2025: धोनी के नाम अनचाहा रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी 11वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतर गए थे। उन्होंने 18वें ओवर में मुकेश कुमार के खिलाफ अपनी पहली बाउंड्री लगाई। ओवर की चौथी गेंद को उन्होंने छक्के लिए भेजा।

इस गेंद से पहले ओवर 18 गेंद पर 14 रन बनाकर खेल रहे थे। अपनी 19वीं गेंद पर उन्होंने पहली बाउंड्री लगाई। आईपीएल 2025 में धोनी सबसे ज्यादा गेंद खेलने के बाद पहली बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी अंत में 30 रन बनाकर नाबाद रहे। 26 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 1 चौका और एक छक्का मारा। विजय शंकर और धोनी ने छठे विकेट के लिए 57 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की साझेदारी बनाई। इस सीजन अभी तक धोनी ने 3 पारियों में बैटिंग की है। इसमें उनके बल्ले से 76 रन निकले हैं।

IPL 2025: मैच में क्या-क्या हुआ?

राहुल की 77 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 183 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और चेन्नई को पांच विकेट पर 158 रन पर रोक दिया। चेन्नई के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन जारी रहा हैा

इसे भी पढ़ें

IPL का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाकर जीता SRH, चेन्नई ने मुंबई को 4 विकेट से हराया 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं