IPL 2025: LSG vs GT Live Match: लखनऊ ने जीता टॉस [LSG vs GT Live Match: Lucknow won the toss]

1 Min Read

IPL 2025:

नई दिल्ली , एजेंसियां। लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। लखनऊ ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है और मिचेल मार्श की जगह हिम्मत सिंह को मौका दिया है, क्योंकि मार्श की बेटी बीमार हैं और वह इस मैच के लिए अनुपलब्ध हैं।

वहीं, गुजरात टाइटंस ने कुलवंत खजरोलिया की जगह वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग-11 में शामिल किया है।

IPL 2025: दोनों टीमों के बीच है तगड़ा मुकाबला

गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में है और अंक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि लखनऊ सुपर जाएंट्स भी अपने पिछले मैच में जीत हासिल कर मजबूत स्थिति में है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला देखने लायक होगा, क्योंकि दोनों ही टीमों में मजबूत खिलाड़ी हैं और यह मैच दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें

Shubhman Gill: शुभमन गिल ने आईपीएल में रचा इतिहास, गुजरात टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बने

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं