IPL 2025: इन उम्रदराज प्लेयर्स पर रहेगी सबकी नजर [IPL 2025: Everyone’s eyes will be on these older players]

3 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत कल यानी 22 मार्च से होने जा रही है। चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर आने के बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स भी अपनी आईपीएल टीमों के साथ जुड़ गये हैं।

इस खिलाड़ी की खूब है चर्चाः

इस सीजन एक प्लेयर ऐसा भी है जो उम्र में सबसे छोटा है लेकिन अपने लम्बे छक्कों के लिए मशहूर है। इस प्लेयर का नाम वैभव सूर्यवंशी है, जिनकी उम्र महज 13 साल है और राजस्थान रॉयल्स ने उनको खरीदा है। लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं उम्रदराज प्लेयर्स की, जिनका अलग ही जलवा रहता है। इस सीजन भी कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी उम्र ज्यादा है, लेकिन गेम धांसू है।

महेंद्र सिंह धोनीः

थाला माही का नाम इस सूची में सबसे ऊपर है, चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार अपनी कप्तानी में टाइटल दिलाने वाले धोनी को इस बार अनकैप्ड प्लेयर के तहत 4 करोड़ में रिटेन किया गया। शायद यह माही का अंतिम आईपीएल हो सकता है। 43 साल के धोनी ने इस टूर्नामेंट में 264 मुकाबले खेले हैं और 5 हज़ार से ज्यादा रन बनाये हैं। फैंस इस बार भी उनके बल्ले से गगनचुम्बी छक्कों की उम्मीद करेंगे। धोनी को तमिलनाडु का हर फैन दिल से चाहता है।

फाफ डू प्लेसी

आरसीबी के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसी का नाम भी यहां है, उनको इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ की धन राशि के साथ खरीदा है, डू प्लेसी की उम्र भले ही 40 साल हो गई हो लेकिन शॉट में वही दमखम दिखाई देता है। आईपीएल में 145 मैच खेलकर उन्होंने 4500 से ज्यादा रन बनाए हैं। दिल्ली के लिए वह इस सीजन अहम साबित हो सकते हैं।

विराट कोहलीः

विराट कोहली भी 38 साल के होनेवाले हैं। परंतु उनके खेल पर उम्र का असर नहीं दिखता। हाल ही चैंपियंस ट्राफी में उनके प्रदर्शन ने फैंस को क्रेजी कर दिया है। अब इस आइपीएल में भी उनसे कई धुआंधार पारियों की उम्मीद फैंस लगाये बैठे हैं।

रोहित शर्माः

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी उम्रदराज प्लेयर्स की लिस्ट में हैं। अगले महीने वह 38 साल के हो जाएंगे। रोहित ने मुंबई को पांच बार अपनी कप्तानी में टाइटल दिलाया है। जिस तरह वह इंटरनेशनल क्रिकेट में तूफानी अप्रोच से खेलते हैं, उससे फैंस को मनोरंजन की गारंटी मिल सकती है। लगातार 9 माह में दो आईसीसी इवेंट जीतने वाले रोहित का क्रेज भी अलग लेवल का रहेगा। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा, रविंद्र जडेजा भी उम्र का पड़ाव पार करने की तरफ हैं।

इसे भी पढ़ें

सीपीएल 2024 के इस मुकाबले में लगे 42 छक्के, आईपीएल की आई याद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं