IPL 2025: दिल्ली ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया; चेन्नई लगातार दूसरा IPL मैच हारी [IPL 2025: Delhi beat Hyderabad by 7 wickets; Chennai lost second consecutive IPL match]

2 Min Read

गुवाहाटी, एजेंसिया। IPL में बीते रविवार को 2 मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में दिल्ली ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। हैदराबाद 18.4 ओवर में 163 रन पर ऑलआउट हो गई। दिल्ली ने 164 रन का टारगेट 16 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। दूसरे मुकाबले में राजस्थान ने चेन्नई को 6 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए। चेन्नई 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन ही बना सकी।

दिल्ली vs हैदराबाद मैच के हाईलाइट्स:

हैदराबाद से अनिकेत वर्मा ने 41 बॉल पर 74 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 32 और ट्रैविस हेड ने 22 रन बनाए। दिल्ली से मिचेल स्टार्क ने 5, कुलदीप यादव ने 3 और मोहित शर्मा ने 1 विकेट लिया। जैक फेजर मैगर्क ने 38, फाफ डु प्लेसिस ने 50 और केएल राहुल ने 15 रन बनाए। अभिषेक पोरेल 34 और ट्रिस्टन स्टब्स 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। हैदराबाद से जीशान अंसारी ने 3 विकेट झटके।

राजस्थान Vs चेन्नई मैच के हाईलाइट्स:

राजस्थान से नीतीश राणा ने 81, कप्तान रियान पराग ने 37 रन बनाए। चेन्नई से खलील अहमद, नूर अहमद और मथीश पथिराना ने 2-2 विकेट लिए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 63 रनों की पारी खेली। रवींद्र जडेजा 32 रन पर नाबाद लौटे। एमएस धोनी 16 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान से वनिंदु हसरंगा ने 4 विकेट झटके।

इसे भी पढ़ें

IPL 2025: बेंगलुरु की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई को चेपॉक में 17 साल बाद हराया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं