IPL 2025 में चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया, धोनी ने 11 गेंद पर 26 रन बनाए [Chennai beat Lucknow by 5 wickets in IPL 2025, Dhoni scored 26 runs in 11 balls]

1 Min Read

IPL 2025:

लखनऊ, एजेंसियां। चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार 5 हार के बाद IPL में दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 5 विकेट से हराया। सोमवार को इकाना स्टेडियम में चेन्नई ने बॉलिंग चुनी। लखनऊ ने 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। चेन्नई ने 19.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।

IPL 2025: मैच के हाईलाइट्स:

चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने 11 गेंद पर 26 रन बनाए। शिवम दुबे ने 43, रचिन रवींद्र ने 37 और शेख रशीद 27 रन बनाए। रवींद्र जडेजा और मथीश पथिराना ने 2-2 विकेट लिए। लखनऊ से ऋषभ पंत ने फिफ्टी लगाई। उन्होंने 63 रन बनाये। रवि बिश्नोई ने 2 विकेट लिए।

इसे भी पढ़ें

LSG vs CSK Live Score: लखनऊ और चेन्नई के बीच रोमांचक मुकाबला, जाने लाइव अपडेट्स

Share This Article
Exit mobile version