IPL 2025: प्लेऑफ की चारों टीमें तय, अब होगी टॉप टू में रहने की लड़ाई [All four teams for the playoffs are decided, now there will be a fight to stay in the top two]

2 Min Read

IPL 2025:

मुंबई, एजेंसियां। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के अंतिम चार सूरमा तय हो गये। अंक तालिका में गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, पंजाब किंग्स और मुम्बई इंडियंस क्रम से 1, 2, 3, 4 नम्बर पर हैं। मुम्बई इंडियंस के लिए बुधवार का मैच जीवन-मरण वाला मैच था और इस मुकाबले में उसने दिल्ली कैपिटल्स को करारी शिकस्त देते हुए, दिल्ली को न सिर्फ आईपीएल से दूर कर दिया, बल्कि अंतिम चार में रहते हुए प्लेऑफ की रेस जीत ली। अब बचे हुए कुल सात मैचों में यह तय होना बाकी है कि कौन सी टीम किस क्रम पर रहती है।

IPL 2025: अब कौन-सी टीम किस पोजिशन पर रह सकती है?

वैसे तो गुजरात टाइटंस की सम्भावनाएं शीर्ष पर बने रहने की ज्यादा है, लेकिन चूंकि क्रिकेट में कुछ भी असम्भव नहीं है, इसलिए कुछ मैचों तक इन्तजार कर लेना बेहतर होगा। फिर भी जहां तक शीर्ष पर पहुंचने की बात है तो इसके लिए अब तीन ही दावेदार हैं। गुजरात, बेंगलुरु और पंजाब। इन तीनों टीमों को अभी दो-दो मैच खेलने हैं। गुजरात के जहां कुल 18 पाउंट्स हैं, वहीं, बेंगलुरु और पंजाब 17 -17 पाइंट्स लिए हुए हैं।

इसे भी पढ़ें

IPL 2025 : प्लेऑफ की जंग में आज मुंबई और दिल्ली आमने-सामने

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं