IPL-2024 आज पहला मुकाबला राजस्थान का लखनऊ से

4 Min Read

जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में आज भी डबल हेडर खेला जाएगा। यह इस सीजन का दूसरा डबल हेडर है।

दिन के पहले मुकाबले में दोपहर 3:30 बजे से राजस्थान रॉयल्स का सामना जयपुर में लखनऊ सुपरजायंट्स से होगा।

राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में लीग इतिहास का पहला खिताब जीता था। उसके बाद टीम दूसरा खिताब नहीं हासिल कर सकी।

टीम 14 सीजन में दो बार फाइनल में पहुंची। 2022 में जब टीम फाइनल में पहुंची, तब उसका सामना गुजरात टाइटंस से था। यहां उसे 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

दूसरी तरफ लखनऊ सुपरजायंट्स का यह तीसरा सीजन है। टीम 2022 में पहली बार लीग में हिस्सा लिया। दोनों ही बार पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में फिनिश करने के बाद टीम प्लेऑफ में पहुंची। लेकिन दोनों बार एलिमिनेटर में हारकर टीम का सफर खत्म हो गया।

राजस्थान को विस्फोटक ओपनर यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन टीम के टॉप ऑर्डर को स्ट्रॉन्ग बना रहे हैं।

शुभम दुबे, रियान पराग और रोवमन पॉवल के साथ मिडिल ऑर्डर की मजबूती भी बढ़ गई है। लखनऊ के खिलाफ टीम यशस्वी ने 2 मैचों में 85 रन बनाए हैं।

राजस्थान का बॉलिंग डिपार्टमेंट भी शानदार है। नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, ट्रेंट बोल्ट और आवेश खान जैसे गेंदबाज हैं। पेसर्स के अलावा युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन जैसे स्पिनर्स हैं। चहल लीग के टॉप विकेट टेकर हैं। वहीं ट्रेंट बोल्ट ने लखनऊ के खिलाफ 3 ही मैचों में 5 विकेट लिए हैं।

लखनऊ का बैटिंग ऑर्डर भी राजस्थान की ही तरह विस्फोटक है, टीम में कप्तान केएल राहुल के साथ देवदत पडिक्कल, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन और क्विंटन डी कॉक जैसे नाम हैं।

राहुल ने तो राजस्थान के खिलाफ 14 मैच में 579 रन बनाए हैं, वह राजस्थान के खिलाफ खूब रन बनाते हैं।

लखनऊ की बॉलिंग भी दमदार है। रवि बिश्नोई, अमित मिश्रा और क्रुणाल पंड्या जैसे स्पिनर्स के साथ शमार जोसेफ, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान और शिवम मावी जैसे बॉलर्स भी हैं। मिश्रा के नाम तो राजस्थान के खिलाफ 30 विकेट भी हैं।

हेड टु हेड में राजस्थान आगे

राजस्थान और लखनऊ के बीच IPL में अब तक 3 ही मुकाबले खेले गए। राजस्थान को 2 और लखनऊ को 1 में जीत मिली।

जयपुर में दोनों टीमों के बीच अब तक एक मैच खेला गया। लखनऊ ने इसे ही 10 रन से जीता था।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर और कप्तान), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, शुभम दुबे, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा।
इम्पैक्ट- आवेश खान, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन।

लखनऊ सुपरजायंट्स: केएल राहुल (विकेटकीपर और कप्तान), क्विंटन डी कॉक, देवदत्त पड्डिकल, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोयनिस, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक और मोहसिन खान।

आगे भी पढ़ें

रोमांचक मुकाबले में कोलकाता ने हैदराबाद को 4 रन से हराया

Share This Article
Exit mobile version