19 दिसंबर से सजेगा IPL 2024 का बाजार, 333 प्लेयर्स की होगी नीलामी

IDTV Indradhanush
3 Min Read

मुंबई।  IPL 2024 का बाजार 19 दिसंबर से सजेगा। 19 एवं 20 दिसंबर को 333 खिलाड़ियों की नीलामी होगी। BCCI ने IPL के 2024 संस्करण के लिए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। 333 प्लेयर्स में से 214 भारतीय और 119 विदेशी हैं। । IPL नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी।

2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

BCCI ने नीलामी के लिए जिन खिलाड़ियों की सूची जारी की है, उनमें ऑस्ट्रेलिया के 7 खिलाड़ी 2 करोड़ बेस प्राइस वाले हैं। इन 7 आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में पैट कमिंस, तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड शामिल हैं। वहीं, इंग्लैंड के 7 और दक्षिण अफ्रीका के 3 खिलाड़ी भी 2 करोड़ के बेस प्राइस नीलामी में शामिल हैं। इंगलैंड के विस्फोटक युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक का नाम सबसे ऊपर है।

वहीं दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी समेत 3 दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी 2 करोड़ के बेस प्राइस में हैं। न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन, बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान भी शीर्ष बेस प्राइस लिस्ट में शामिल हैं। बीसीसीआई ने 2 करोड़ के शीर्ष बेस प्राइस वाली खिलाड़ियों की जो सूची जारी की है उनमें कुल 23 खिलाड़ी शामिल हैं। इस सूची में 3 भारतीय खिलाड़ी भी हैं

शीर्ष बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, हैरी ब्रुक, ट्रेविस हेड, राइली रूसो, स्टीव स्मिथ, गेराल्ड कोएत्जी, पैट कमिंस, क्रिस वोक्स, जोश इंग्लिस, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, मुजीब उर रहमान, आदिल राशिद, रासी वान डेर डुसेन, जेम्स विंस, सीन एबॉट, जेमी ओवरटन, डेविड विली, बेन डकेट, मुस्तफिजुर रहमान।

1.5 करोड़ बेस प्राइस सूची में 13 खिलाड़ी

2 करोड़ की शीर्ष बोली वाले खिलाड़ियों के बाद दूसरी बड़ी बोली 1.5 करोड़ की है। इस सूची में 13 खिलाड़ी वनिंदु हसरंगा, फिलिप साल्ट, कॉलिन मुनरो, शेरफेन रदरफोर्ड, टॉम कुर्रन, जेसन होल्डर, मोहम्मद नबी, जेम्स नीशम, डैनियल सैम्स, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, झे रिचर्डसन, टिम साउथी

1 करोड़ बेस प्राइस वाले 14 खिलाड़ी

तीसरी बड़ा बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये की है। इस सूची में 14 खिलाड़ी सूचीबद्ध हैं। जबकि 11 खिलाड़ी 75 लाख रुपये के आधार मूल्य वाली श्रेणी में सूचीबद्ध हैं।

नीलामी के लिए फ्रेंचाइजीज के पास क्या है

बीसीसीआई के मुताबिक सभी 10 फ्रेंचाइजीज के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए अधिकतम 77 स्लॉट खाली हैं। जिनमें वे अधिकतम 30 विदेशी खिलाड़ियों पर बोली लगा सकते हैं। जबकि खर्च करने के लिए सभी फ्रेंचाइजीज के पास 262.95 करोड़ रुपये होंगे। बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) सबसे अधिक 12 स्लॉट खाली हैं। जबकि गुजरात टाइटंस (GT) के पास नीलामी में सबसे अधिक राशि (38.15 करोड़ रुपये) बची हुई है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं