सौरव गांगुली की ICC में वापसी, बने मेंस क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन [Sourav Ganguly returns to ICC, becomes chairman of Men’s Cricket Committee]

2 Min Read

International Cricket Council:

नई दिल्ली, एजेंसियां। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारत के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली को एक बार फिर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। गांगुली को आईसीसी की मेंस क्रिकेट समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

इससे पहले, उन्हें यह पद 2021 में पहली बार दिया गया था, जब उन्होंने अनिल कुंबले की जगह ली थी। अब उन्हें फिर से इस भूमिका में नियुक्त किया गया है, जबकि वीवीएस लक्ष्मण को भी इस समिति का हिस्सा बनाया गया है।

सौरव गांगुली के साथ इस समिति में शामिल होने वाले अन्य सदस्य हैं- अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हामिद हसन, वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी डेसमंड हेन्स, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा, और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जोनाथन ट्रॉट।

International Cricket Council: महिला क्रिकेट समिति का नया चेयरपर्सन

इस बीच, आईसीसी महिला क्रिकेट समिति की अध्यक्षता न्यूजीलैंड की पूर्व ऑफ-स्पिन गेंदबाज कैथरीन कैम्पबेल को सौंपा गया है। महिला समिति में उनके साथ ऑस्ट्रेलिया की पूर्व खिलाड़ी एवरिल फाही और फ्लोत्सी मोसेकी को भी शामिल किया गया है।

International Cricket Council: अफगान महिला क्रिकेटरों के लिए नई पहल

आईसीसी ने हाल ही में एक नई पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत अफगानिस्तान में तालिबान सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बाद विस्थापित महिला क्रिकेटरों को वित्तीय सहायता और विश्वस्तरीय ट्रेनिंग सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

इस पहल में आईसीसी के साथ भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI), इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड भी शामिल हैं। आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने इस पहल पर खुशी जताई और कहा कि यह महिला क्रिकेटरों के लिए एक नई उम्मीद का स्रोत बनेगा।

इसे भी पढ़ें

जय शाह बने ICC के नए शहंशाह, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले हुआ बड़ा बदलाव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं