INDvsBAN 2nd T20 Match : दिल्ली में आज सीरिज पर कब्जा करने उतरेगा भारत! [INDvsBAN 2nd T20 Match: India will go to capture the series in Delhi today!]

2 Min Read


नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज अरुण जेटली स्टेडियम नई दिल्ली में खेलेगी।

भारतीय टीम ने पहले मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऐसे में आज शाम 7 बजे शुरू होने वाला मैच भी भारत जीत कर सरीज पर कब्जा करना चाहेगा।

पहला मैच आसानी से जीता था भारतः

ग्वालियर में हुए पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 127 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम ने मात्र 71 गेंदों में जीत हासिल की।

दिल्ली में एक ही बार जीता बांग्लादेशः

भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 मुकाबलों में भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच कुल 15 टी20 मैच खेले गए हैं, जिनमें से बांग्लादेश ने सिर्फ एक बार जीत हासिल की है। आखिरी बार बांग्लादेश ने 2019 में दिल्ली में जीत दर्ज की थी। ये हैं भारत-बांग्लादेश की टीम।

बांग्लादेश टीम:

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, महमूदुल्लाह, लिटन दास, जाकिर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशद हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब और रकीबुल हसन

भारतीय टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और मयंक यादव

इसे भी पढ़ें

पहला टी-20, भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं