धर्मशाला। इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी में 218 रन पर ऑलआउट हो गई।
पहले दिन खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर है।
रोहित अपने टेस्ट करियर की 18वीं फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। यशस्वी जायसवाल 57 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले, गुरुवार को HPCA स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। ओपनर जैक क्रॉले ने 79 रन बनाए।
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने 5 विकेट लिए, जबकि आश्विन को 4 सफलताएं मिलीं। रवींद्र जडेजा के हिस्से में एक विकेट आया।
इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। कुलदीप ने क्राउली को बोल्ड किया।
इसके बाद जॉनी बेयरस्टो ने 29 रनों की पारी खेली। कप्तान बेन स्टोक्स खाता भी नहीं खोल पाए। इसके साथ-साथ टॉम हार्टले और जेम्स एंडरसन भी शून्य के स्कोर पर आउट हो गए।
बता दें कि भारत की ओर से अश्विन और इंग्लैंड की ओर से बेयरस्टो अपना 100वां मैच खेल रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
हजारीबाग में बोले कांग्रेस प्रभारी-सभी 14 सीटों पर इंडिया गठबंधन लड़ेगा चुनाव









