भारत की दूसरी पारी घोषित, बांग्लादेश को दिया 515 रन का लक्ष्य [India’s second innings declared, Bangladesh given target of 515 runs]

1 Min Read

चेन्नई, एजेंसियां। भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले का आज तीसरा दिन है।

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में अपना शिकंजा पूरी तरह से कस लिया है। भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी है।

अब जीत के लिए बांग्लादेश को 515 रन बनाने होंगे। टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने 109 और शुभमन गिल ने नाबाद 119 रन की पारी खेली।

वहीं, केएल राहुल ने नाबाद 22, विराट कोहली ने 17, यशस्वी जायसवाल ने 10 और रोहित शर्मा ने 2 रन की पारी खेली।

वहीं, बांग्लादेश की ओर से मेहंदी हसन मीराज ने 2 और तस्कीन अहमद व नाहीद राना ने 1-1 विकेट हासिल किए हैं।

इसे भी पढ़ें

चेन्नई टेस्ट-तीसरा दिन, भारत को 346 रन की बढ़त, गिल-पंत क्रीज पर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं