भारत का ओलिंपिक अभियान शुरू, आर्चरी के क्वालिफिकेशन मैच जारी [India’s Olympic campaign begins, archery qualification matches continue]

1 Min Read

54 शॉट के बाद अंकिता 11वें नंबर पर हैं

पेरिस, एजेंसियां। पेरिस ओलिंपिक में भारत का अभियान शुरू हो चुका है। लेस इनवैलिड्स गार्डन में विमेंस आर्चरी का क्वालिफिकेशन राउंड जारी है।

इसमें 3 भारतीय तीरंदाज हिस्सा ले रही हैं। इस राउंड में हर खिलाड़ी को 72 तीर चलने हैं। 54 शॉट के बाद भारत की अंकिता भगत 11वें स्थान पर हैं। उनके 540 में से 500 अंक हैं।

वहीं भजन कौर 492 अंक के साथ 25वें, तीन ओलिंपिक खेल चुकीं दीपिका कुमारी 490 के साथ 30वें नंबर पर हैं। दीपिक चौथा ओलिंपिक खेल रही हैं। भारतीय टीम 5वें नंबर पर है। टीम इंडिया के 1482 अंक हैं।

इस इवेंट की फाइनल रैंकिंग में ड्रॉ तैयार किया जाएगा। तीरंदाजी को ओलिंपिक में 1988 में शामिल किया गया था। तब से भारतीय तीरंदाज लगभग हर में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन अभी तक पोडियम तक पहुंचने में नाकाम रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

पेरिस ओलंपिक के लिए IOA को 8.5 करोड़ देगा BCCI, सेक्रेटरी जय शाह का ऐलान- भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीट्स को सपोर्ट करेंगे

Share This Article
Exit mobile version