पहला टी-20 हारी भारत की बेटियां, साउथ अफ्रीका 12 रन से जीता [India’s daughters lost the first T20, South Africa won by 12 runs]

1 Min Read

नहीं चलीं इंडियन बॉलर्स

चेन्नई, एजेंसियां। साउथ अफ्रीका को टेस्ट और वनडे सीरीज में एकतरफा हराने के बाद इंडिया विमेंस टीम को पहले टी-20 में हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शुक्रवार रात साउथ अफ्रीका को 12 रन से जीत मिली।

साउथ अफ्रीका की बैटिंग रही शानदार

साउथ अफ्रीका से ओपनर ताजमिन ब्रिट्ज ने 81, मारिजान कैप ने 57 और कप्तान लौरा वॉल्वार्ट ने 33 रन बनाए।

टॉप ऑर्डर ने टीम का स्कोर 189 तक पहुंच दिया। जवाब में टीम इंडिया 4 विकेट गंवाकर 177 रन ही बना सकी।

शतक से चूकीं ब्रिट्ज प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 7 जुलाई को चेन्नई में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

अफ्रीकी ओपनर्स ने की फिफ्टी पार्टनरशिप

इंडिया विमेंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। साउथ अफ्रीका से वॉल्वार्ट और ब्रिट्ज ने 7 ओवर में फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली।

8वें ओवर में राधा यादव ने वोल्वार्ट को बोल्ड किया और ओपनिंग पार्टनरशिप तोड़ी। वोल्वार्ट ने 33 रन बनाए।

इसे भी पढ़ें

अब इंडियन वीमेंस टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया, चेन्नई टेस्ट में बुरी तरह धोया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं