भारतीय टीम मालिक पर लगा श्रीलंकाई लीग में मैच फिक्सिंग का आरोप

1 Min Read

नई दिल्ली : अनधिकृत लीजेंड्स क्रिकेट लीग में एक टीम के मालिक और भारतीय नागरिक योनी पटेल पर उनके हमवतन पी आकाश के साथ मैच फिक्सिंग के लिए आरोप तय किए जा रहे हैं।

कोलंबो मजिस्ट्रेट अदालत के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पिछले शुक्रवार को अदालत ने पटेल की जमानत की अर्जी खारिज कर दी थी और दोनों पर लगाया गया यात्रा प्रतिबंध एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया।

इन भारतीयों पर लीजेंड्स क्रिकेट लीग में मैच फिक्स करने की कोशिश करने का आरोप है जिसका आयोजन आठ से 19 मार्च तक मध्य कैंडी जिले के पाल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में किया गया।

इसे भी पढ़ें

तृणमूल के भ्रष्टाचार और ‘कट मनी’ की संस्कृति को रोकेगी भाजपा : अमित शाह

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं