T-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ऋषभ पंत लौटे, संजू सैमसन बैकअप विकेटकीपर

3 Min Read

मुंबई, एजेंसी। टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का मंगलवार को ऐलान हो गया। रोहित शर्मा टीम के कप्तान हैं। 15 सदस्यीय टीम में कई नाम चौंकाने वाले हैं। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को टीम में मौका मिला है।

वहीं, चोट की वजह से करीब डेढ़ साल टीम इंडिया से दूर रहे विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत की वापसी हुई है। वहीं, बैकअप विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन जगह बनाने में सफल रहे हैं।

इसके बाद 9 जून को भारत की टक्कर न्यूयॉर्क में ही पाकिस्तान से होगी। इसके बाद भारत को 12 जून को अमेरिका और फिर 15 जून को कनाडा से भिड़ना है।

दूसरे विकेटकीपर की रेस में संजू सैमसन, केएल राहुल, जितेश शर्मा, ईशान किशन जैसे खिलाड़ी शामिल थे। लेकिन, संजू ने बाजी मार ली। ऋषभ पंत ने जिस तरह से आईपीएल 2024 में दमदार वापसी की।

उसके बाद से ये साफ हो गया था कि पंत ही फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर होंगे। पंत दिसंबर 2022 में कार हादसे में बुरी तरह घायल हो गए थे और तब से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे। उन्होंने करीब 16 महीने बाद भारतीय टीम में वापसी की है।

सैमसन ने इस आईपीएल में अब तक 161 की स्ट्राइक रेट से 385 रन बनाए हैं और वह एक बदले हुए टी20 बल्लेबाज के रूप में सामने आए हैं। मध्यक्रम में उनकी मौजूदगी टीम इंडिया के काफी काम आ सकती है।

मौजूदा आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने वाले हार्दिक पंड्या को टी20 विश्व कप के लिए उप-कप्तान बनाए रखा गया है।

हालाँकि, गुजरात टाइटन्स के कप्तान के रूप में आईपीएल 2024 में फीका प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल को रिजर्व में रखा गया है।

वहीं, रिंकू सिंह भी स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में चुने गए हैं। युजवेंद्र चहल की टीम में वापसी हुई है। वो पिछले टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। लेकिन, एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

चार खिलाड़ियों को रिजर्व के तौर पर टी20 विश्व कप की भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इसमें शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर 2 मई को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और टीम सेलेक्शन से जुड़े सवालों के जवाब देंगे।

टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। रिजर्व- शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान।

इसे भी पढ़ें

चतरा से कांग्रेस के केएन त्रिपाठी ने किया नामांकन, कहा- ये संविधान बचाने की लड़ाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं