एशिया कपः भारतीय प्लेयर्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया सूर्या ने जीत भारतीय सेना को समर्पित की, सिक्स के साथ जिताया मैच

2 Min Read

Asia Cup:

दुबई, एजेंसियां। एशिया कप में पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यह जीत भारतीय सेना को समर्पित कर दी। सूर्या और टीम इंडिया का मैसेज साफ था कि यह जीत देश के जवानों को सम्मान देने के लिए है। पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आमने-सामने थी।

Asia Cup: पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलायाः

खास बात यह रही कि मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया। इससे पहले टॉस के वक्त भी सूर्या ने PAK कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टॉस के वक्त और मैच के बाद प्रतिद्विंद्वी खिलाड़ियों का हाथ-मिलाना कर्टसी माना जाता है। मतलब एक-दूसरे के लिए सम्मानजनक व्यवहार। भारतीय टीम ने संदेश दे दिया कि एशिया कप में खेलना इस टूर्नामेंट के लिए उसका कमिटमेंट है, लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ियों से कर्टसी निभाने का उनका कोई इरादा नहीं है।

Asia Cup: भारतीय खिलाड़ियों ने कोई कर्टसी नहीं दिखाईः

भारत ने खेल में भी कोई कर्टसी नहीं दिखाई और एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को हराया।

मैच के बाद सूर्या ने कहा- हम पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। हम अपनी एकजुटता दिखाते हैं और आज की जीत हम इंडियन आर्म्ड फोर्स को डेडिकेट करते हैं।

इसे भी पढ़ें

Asia Cup 2025: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, हैंडशेक विवाद ने बढ़ाया तनाव


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं