भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने की संन्यास की घोषणा

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और फुटबाल के हीरो सुनील छेत्री छह जून को कुवैत के खिलाफ विश्व कप ‘क्वालीफाइंग मैच’ के बाद संन्यास ले लेंगे।

उन्होंने अपने एक्स हैंडिल पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। 39 साल के सुनील छेत्री ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में की थी और तब से आज तक उन्होंने अपने देश के नाम कई उपलब्धियां दर्ज कराई हैं।

छेत्री ने एक इमोशनल पोस्ट में यह बताया कि वे छह जून को विश्व कप के क्वालीफाइंग मैच के बाद संन्यास ले लेंगे।

सुनील छेत्री को फुटबाल जगत में कैप्टन फैंटास्टिक के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में रोनाल्डो और मेस्सी के बाद सबसे ज्यादा गोल किए हैं।

2002 में उन्होंने पहली बार मोहन बगान के लिए फुटबाल खेला था। देश के लिए अभी तक उन्होंने 94 गोल किए हैं और 150 मैच खेला है।

इसे भी पढ़ें

स्वाति मालीवाल पर हमले के आरोपी विभव घूम रहे केजरीवाल के साथ, बीजेपी ने बोला हमला

Share This Article
Exit mobile version