पर्थ, एजेंसियां। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) का पहला मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है। शुक्रवार को मुकाबले का पहला दिन है और दूसरा सेशन जारी है।
टीम इंडिया ने पहली पारी में 97 रन बनाने में 6 विकेट गंवा दिए हैं। ऋषभ पंत और नीतीश रेड्डी क्रीज पर हैं।
मिचेल मार्श ने वॉशिंगटन सुंदर (4 रन) और ध्रुव जुरेल (11 रन) को पवेलियन भेजा। केएल राहुल (26 रन) और यशस्वी जायसवाल (शून्य) को मिचेल स्टार्क ने आउट किया। जबकि जोश हेजलवुड ने विराट कोहली (5 रन) और देवदत्त पडिक्कल (शून्य) के विकेट लिए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), नाथन मैकस्वीनी, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लायन।
इसे भी पढ़ें






