भारत ने महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप जीता [India won the Women’s Asian Hockey Championship]

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार के राजगीर में हुई महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी पर भारत ने कब्जा जमा लिया है। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने चीन को 1-0 से हरा दिया। तीसरे क्वार्टर के पहले मैच के 31वें मिनट में दीपिका ने टीम इंडिया के लिए पहला गोल किया, जिसने भारत को जीत दिलाई।

2016 और 2023 में भी जीत चुका है भारतः

इससे पहले, भारत ने 2023 में रांची और 2016 में सिंगापुर में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। फाइनल मैच के पहले और दूसरे क्वार्टर के कुल 30 मिनट के खेल में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। दूसरे क्वार्टर में भारत को 4, चीन को 2 पेनाल्टी कॉर्नर मिले।

हालांकि कोई भी टीम इन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सकी।
बिहार सरकार ने भारतीय महिला हॉकी टीम को सम्मानित किया है। टीम की हर खिलाड़ी को 10 रुपए लाख का पुरस्कार देने की घोषणा की। इसके साथ ही टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह को भी 10 रुपए लाख का पुरस्कार दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

कानपुर में बारिश से टीम इंडिया की प्रैक्टिस रुकी, पिच को कवर किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं