भारत ने 4-1 से जीती टी-20 सीरीज, आखिरी मैच में जिम्बाब्वे को 42 रन से हराया [India won the T20 series 4-1, defeated Zimbabwe by 42 runs in the last match]

1 Min Read

हरारे, एजेंसियां। टीम इंडिया ने 5वें टी-20 में जिम्बाब्वे को 42 हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज 4-1 से जीत ली।

भारत ने 5वें टी-20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 167 रन बनाए। 168 रन चेज कर रही जिम्बाब्वे की टीम 18.3 ओवर में 125 रन पर ऑलआउट हो गई।

संजू सैमसन ने 58, शिवम दुबे ने 26 और रियान पराग ने 22 रन बनाए। संजू ने रियान के साथ 65 रन की साझेदारी की।

जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजराबानी ने 2 विकेट लिए। डिओन मायर्स ने 34, फराज अकरम-ताड़ीवानाशे मरूमानी ने 27-27 रन बनाए। भारत के मुकेश कुमार ने 4 और शिवम दुबे ने 2 विकेट लिए।

इसे भी पढ़ें

यशस्वी- शुभमन की ताबड़तोड़ पारी के बदौलत भारत ने सीरीज में बनाई बढ़त, चौथे टी20 में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया

Share This Article
Exit mobile version