Ahmedabad Test: भारत ने अहमदाबाद टेस्ट पारी और 140 रन से जीता, वेस्टइंडीज दूसरी पारी में 146 रन पर ऑलआउटजडेजा ने 4 विकेट झटके

1 Min Read

Ahmedabad Test:

अहमदाबाद, एजेंसियां। टीम इंडिया ने अहमदाबाद टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हरा दिया है। भारत ने इसी के साथ 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से नई दिल्ली में खेला जाएगा।

शनिवार को मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 45.1 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। एलिक एथनाज 38, जस्टिन ग्रीव्स 25 रन बनाकर आउट हुए। रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज को 3 विकेट मिला। कुलदीप यादव को 2 और वॉशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला।

भारत ने पहली पारी 448/5 पर डिक्लेयर की थीः

इससे पहले भारतीय टीम ने पहली पारी 448/5 पर डिक्लेयर की। टीम को पहली पारी के आधार पर 286 रन की बढ़त मिली। मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज 162 रन ही बना सका था।

इसे भी पढ़ें

Ahmedabad Test: अहमदाबाद टेस्ट, वेस्टइंडिज पर हार का खतरा, 5 विकेट गिरे, भारत की पहली पारी 448/5 पर घोषित


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं