भारत ने 7 विकेट से जीता कानपुर टेस्ट, बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से क्लीन स्वीप [India won Kanpur Test by 7 wickets, 2-0 clean sweep against Bangladesh]

1 Min Read


यशस्वी जायसवाल ने जमाई फिफ्टी


कानपुर, एजेंसियां। बारिश से प्रभावित मुकाबले के आखिरी दिन मंगलवार को भारत को 95 रन का टारगेट मिला था, जिसे भारतीय बैटर्स ने 17.2 ओवर में हासिल कर लिया।

शस्वी जायसवाल ने 51 रन बनाए। कोहली 29 रन पर नाबाद रहे। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने चौका जमाते हुए टीम को जीत दिलाई।

दूसरी पारी में बांग्लादेश ने बनाये 146 रनः

लंच से पहले भारत ने बांग्लादेश को दूसरी पारी में 146 रन पर ऑलआउट किया। बांग्लादेशी टीम ने 26/2 के स्कोर से दिन की शुरुआत की थी।

सोमवार को भारत ने पहली पारी 34.4 ओवर में 9 विकेट पर 285 रन के स्कोर पर डिक्लेयर की। टीम इंडिया ने बांग्लादेश की पहली पारी को 233 रन पर समेटा था।

बारिश के कारण तीसरे और दूसरे दिन का खेल रद्द करना पड़ा था, जबकि पहले दिन सिर्फ 35 ओवर ही डाले जा सके थे।

ऐसे में मैच लगभग ड्रॉ माना जा रहा था, लेकिन भारतीय टीम ने आखिरी 2 दिन में पूरी तस्वीर पलट कर रख दी।

इसे भी पढ़ें 

यशस्वी जायसवाल का रिकार्ड दोहरा शतक, इंग्लैंड की दूसरी पारी लड़खड़ाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं