जानें, हेड-टू-हेड आंकड़े और डिटेल्स
न्यूयार्क, एजेंसियां। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत अपने अभियान की शुरुआत आज आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से करेगा।
यह मैच न्यूयॉर्क के नसा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा।
भारतीय टीम 13 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने के इरादे से इस बार टी20 वर्ल्ड कप में खेलने उतरेगी।
भारत-आयरलैंड हेड-टू-हेड आंकड़े
भारत और आयरलैंड के बीच टी20 फॉर्मेट में अब तक कुल 8 बार आमना-सामना हो चुका है। सात मैचों में टीम इंडिया की जीत दर्ज की है।
जबकि एक मैच रद्द हुआ है। आयरलैंड को अभी भी भारत के खिलाफ अपनी पहली जीत की तलाश है।
पिच रिपोर्ट
नसाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क पिच पर स्पॉन्जी बाउंस है, स्लो और बड़ा आउटफील्ड है।
एक्सट्रा बाउंस के कारण यह गेंदबाजों के लिए वरदान रही है, जबकि इस पिच पर बल्लेबाजी करना बिल्कुल भी आसान नहीं है।
मौसम पूर्वानुमान
नासाउ काउंटी में भारत बनाम आयरलैंड मैच के समय बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।
इसके साथ ही छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की गई है, जो कि क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर है।
संभावित एकादश
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल/शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बलबर्नी, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, बैरी मैक्कार्थी, मार्क अडायर, जोशुआ लिटिल, ग्राहम ह्यूम
इसे भी पढ़ें









