T20 World Cup
मुंबई, एजेंसियां। नवी मुंबई के DY पाटील स्टेडियम में भारत ने अपने इकलौते वॉर्म-अप मैच में साउथ अफ्रीका को 30 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने 240 रन बना दिए। ईशान किशन ने 20 गेंद पर फिफ्टी लगाई। तिलक वर्मा ने 45, हार्दिक पंड्या ने 30, अक्षर पटेल ने 35, अभिषेक शर्मा ने 24 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 30 रन बनाए। साउथ अफ्रीका से मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्त्या और क्वेन मफाका ने 1-1 विकेट लिया।
210 रन बना पाई साउथ अफ्रीका
241 रन के टारगेट के सामने साउथ अफ्रीका ने पहले ही ओवर में जॉर्ज लिंडे का विकेट गंवा दिया। कप्तान ऐडन मार्करम ने फिर 38 रन बनाए। रायन रिकेल्टन ने 44, जैसन स्मिथ ने 35, मार्को यानसन ने 31 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 45 रन बनाए। टीम 210 रन ही बना पाई। भारत से अभिषेक शर्मा को 2 विकेट मिले। अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला।

















