विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत vs पाकिस्तान[India vs Pakistan today in Women’s T20 World Cup]

1 Min Read

सेमीफाइनल रेस में बने रहने के लिए भारत को जीत जरूरी

दुबई, एजेंसियां। भारत विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने दूसरे मुकाबले में आज पाकिस्तान से भिड़ेगा। टीम को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है।

भारत को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से 58 रन की हार का सामना करना पड़ा था।

टी-20 फॉर्मेट और वर्ल्ड कप दोनों में भारतीय विमेंस टीम पाकिस्तान पर हावी रही है। वर्ल्ड कप में दोनों के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं। इसमें भारत ने 5 और पाकिस्तान ने 2 मैच जीते हैं।

इसे भी पढ़ें

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप आज से, भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया एक ही ग्रुप में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं