Under-19 World Cup final
हरारे, एजेंसियां। अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने इंग्लैंड के सामने 412 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए। इस पारी के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाए। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन बनाए, जबकि अभिज्ञान कुंडू (40), वेदांत त्रिवेदी (32) और विहान मल्होत्रा (30) ने अहम योगदान दिया। इंग्लैंड के जेम्स मीटो ने 3 विकेट लिए।

















